काम आयी दवा, बच गयी सरबिल की मुनी की जान

Published at :31 Jul 2014 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
काम आयी दवा, बच गयी सरबिल की मुनी की जान

चाईबासा : सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में 22 दिनों तक चले इलाज के बाद मुनी पूरी तरह से स्वस्थ हो गयी है. ठीक होकर बुधवार को वह अपने माता-पिता के साथ घर लौट गयी. आठ जुलाई को जगन्नाथपुर प्रखंड के सरबिल गांव निवासी भीमसिंह तिरिया और सुनीबारी तिरिया की 13 माह की बेटी […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में 22 दिनों तक चले इलाज के बाद मुनी पूरी तरह से स्वस्थ हो गयी है. ठीक होकर बुधवार को वह अपने माता-पिता के साथ घर लौट गयी.

आठ जुलाई को जगन्नाथपुर प्रखंड के सरबिल गांव निवासी भीमसिंह तिरिया और सुनीबारी तिरिया की 13 माह की बेटी मुनी तिरीया को कुपोषण उपचार केंद्र में मरणासन्न स्थिति में भरती कराया गया था. मुनी को एक माह से दस्त होने के कारण काफी गंभीर हालत में भरती कराया गया था.

लेकिन जांच में पता चला कि उसे निमोनिया, छाती में संक्रमण था और दोनों कान बह रहे थे. एक माह तक परिजन केवल झाड़-फूंक कराते रहे. 22 दिनों तक चले इलाज के बाद मुनी पूरी तरह स्वस्थ हो गयी. मुनी के माता-पिता के चेहरे पर खुशी झलक रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola