तीन नाबालिग छात्र गिरफ्तार

Published at :31 Jul 2014 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
तीन नाबालिग छात्र गिरफ्तार

मोबाइल, रिचार्ज कूपन, ताले व शटर तोड़ने के औजार बरामद चाईबासा : ताम्बो चौक स्थित मोबाइल दुकान से डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी में नामजद तीन नाबालिग को मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की शाम गिरफ्तार किया है. तीनों चाईबासा के गितिलपी में एक भाड़े के मकान में पढ़ाई करने के नाम पर रहते थे. […]

विज्ञापन

मोबाइल, रिचार्ज कूपन, ताले व शटर तोड़ने के औजार बरामद

चाईबासा : ताम्बो चौक स्थित मोबाइल दुकान से डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी में नामजद तीन नाबालिग को मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की शाम गिरफ्तार किया है. तीनों चाईबासा के गितिलपी में एक भाड़े के मकान में पढ़ाई करने के नाम पर रहते थे.

तीनों में से एक चाईबासा के कमरहातु, दूसरा टाटा कॉलेज तथा तीसरा झींकपानी का रहने वाला है. पुलिस ने मंगलवार को इन तीनों को गिरफ्तार करने के लिए इनके घरों पर दबिश दी थी. वहां से पुलिस को मालूम चला कि तीनों गितिलपी में एक किराये के मकान में रहते हैं.

पुलिस ने गुप्त रूप से वहां जाकर तीनों को अपने कब्जे में लिया. मकान से भारी मात्र में ताला व शटर तोड़ने के औजार मिले हैं. पुलिस ने यहां से चार मोबाइल, एक जोड़ी चांदी की पायल, भुजाली, रेंच, दरवाजे की इंटरलॉक तोड़ने की मशीन, बड़े वाहनों के तेल टैंकर को तोड़ने वाले औजार, रिचार्ज कूपन को बरामद किया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी महेंद्र दास ने अपने कार्यालय कक्ष में मामले का खुलासा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola