जमीन विवाद में परिवार का सामाजिक बहिष्कार

चाईबासा : जमीन विवाद को लेकर खुंटपानी के पुर्निया गांव में रहने वाले रायबारी तांती (60) के परिवार का ग्रामीणों ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया है. इस जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों की ओर से एक दूसरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में मिली सूचना के […]
चाईबासा : जमीन विवाद को लेकर खुंटपानी के पुर्निया गांव में रहने वाले रायबारी तांती (60) के परिवार का ग्रामीणों ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया है. इस जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों की ओर से एक दूसरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
घटना के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक गांव में रहने वाले रायबारी तांती (60) के परिवार के साथ गौरी देवी के परिवार का काफी समय जमीन विवाद चल रहा था. दोनों ही एक ही परिवार से रिश्ता रखते हैं, लेकिन जमीन को लेकर दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया जा चुका है.
एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच चल रहे इस विवाद के कारण ग्रामीण भी त्रस्त हैं. ग्रामीणों की ओर से गोरी देवी का पक्ष लिये जाने के कारण रायबारी द्वारा कई ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था.
इसके कारण ग्रामीणों ने रायबारी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है. बहरहाल जमीन विवाद का यह मामला पुलिस के जांच के दायरे में है. मंगलवार को भी इस मामले की जांच को लेकर पंड्राशाली चौकी पुलिस गांव पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




