राज्य में खुलेंगे 14 एकलव्य स्कूल : मुंडा

चाईबासा : राज्य में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर 14 एकलव्य विद्यालय खोले जायेंगे. अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिये विशेष छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था की गयी है. पश्चिमी सिंहभूम समेत देशभर के विभिन्न जिलों में दो हजार करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति बांटी जायेंगी. देशभर में वन-धन योजना का शुभारंभ होगा, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी […]
चाईबासा : राज्य में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर 14 एकलव्य विद्यालय खोले जायेंगे. अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिये विशेष छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था की गयी है. पश्चिमी सिंहभूम समेत देशभर के विभिन्न जिलों में दो हजार करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति बांटी जायेंगी. देशभर में वन-धन योजना का शुभारंभ होगा, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी लॉन्च करेंगे.
यह बातें केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं. वे गुरुवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. यहां जिला निगरानी अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होने पहुंचे अर्जुन मुंडा ने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए दो हजार करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति हो चुकी है. जल्द ही विद्यार्थियों के बीच इसका वितरण किया जायेगा. छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




