मेरे स्कूल में समस्या क्यूं ?

चाईबासा : गुरुवार को सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ से ये सवाल बाल पत्रकारों ने की. बाल पत्रकारों ने बीडीओ से छात्रवृत्ति, शौचालय, बिजली, किताबें, पेयजल, खेल का मैदान, शिक्षकों की कमी से जुड़े सवाल किये जिनसे उनकी पढ़ायी बाधित हो रही है. बीडीओ ने उनके सवालों का जवाब देते हुए नोट […]
चाईबासा : गुरुवार को सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ से ये सवाल बाल पत्रकारों ने की. बाल पत्रकारों ने बीडीओ से छात्रवृत्ति, शौचालय, बिजली, किताबें, पेयजल, खेल का मैदान, शिक्षकों की कमी से जुड़े सवाल किये जिनसे उनकी पढ़ायी बाधित हो रही है.
बीडीओ ने उनके सवालों का जवाब देते हुए नोट भी किया और आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग एवं अधिकारी से वार्ता कर समाधान निकाले जायेंगे. अवसर पर उपस्थित सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी महेंद्र दास ने बच्चों को बताया कि हर कार्य में परेशानियां आती ही हैं.
लेकिन आगे बढ़ने का जज्बा कम नहीं होना चाहिए. समस्या के समाधान के लिए हमारे स्तर से जो कुछ हो सकता है वह हम करेंगे. बाल पत्रकारों में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहपोखरिया, राजकीय मध्य विद्यालय खप्परसाही एवं राजकीय मध्य विद्यालय नीमडीह चाईबासा के विद्यार्थी शामिल थे. उल्लेखनीय है कि यूनिसेफ एवं नवभारत जागृति केंद्र की ओर से संचालित बाल पत्रकार कार्यक्रम के ये पत्रकार हैं.
मौके पर अंचलाधिकारी गंगाधर राम, कार्यक्रम के जिला समन्वयक विवेक कुमार, रामदयाल महतो, शिक्षक जगदीश, बाल पत्रकारों में समीर, मुकुल, राम बाबू, बरसा, अनु, गुड्डी, दिव्या, पालो, नितु, रिया, प्रधान, अनिता, मुकुल, बड़कुवर गोप, सामू, श्याम, मारधन, पार्वती, मेचो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




