परफॉरमेंस के आधार पर हाई स्कूलों की ग्रेडिंग

Published at :24 Jul 2014 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
परफॉरमेंस के आधार पर हाई स्कूलों की ग्रेडिंग

चाईबासा : जिले के सभी हाई स्कूलों को परफॉरमेंस के आधार पर अब ग्रेड दिये जायेंगे. इसके लिए 10 बिंदु बनाये जायेंगे. स्कूल में छात्रों-शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल में संसाधन, पढ़ाई का वातावरण आदि मानक बनाये गये हैं. इन मानकों को पूरा करने वाले को ए तथा उसकी अगली पंक्ति में खड़े हाई स्कूल को […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिले के सभी हाई स्कूलों को परफॉरमेंस के आधार पर अब ग्रेड दिये जायेंगे. इसके लिए 10 बिंदु बनाये जायेंगे. स्कूल में छात्रों-शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल में संसाधन, पढ़ाई का वातावरण आदि मानक बनाये गये हैं.

इन मानकों को पूरा करने वाले को ए तथा उसकी अगली पंक्ति में खड़े हाई स्कूल को बी ग्रेड दिये जायेंगे. जिन हाई स्कूलों की ग्रेडिंग अच्छी नहीं है, उन हाई स्कूलों का अगले माह सुधार हो रहा है या नहीं इसकी भी मॉनिटरिंग होगी.

इसका निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत वर्मा ने बुधवार को हाई स्कूलों की समीक्षा बैठक के दौरान मांगीलाल रूंगटा टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में दिया. डीइओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हाल में हुए मैट्रिक की परीक्षा में जिस विषय में छात्र-छात्राओं का रिजल्ट अच्छा नहीं हुआ, उस विषय के शिक्षक को स्पष्टीकरण किया जायेगा.

जिला तथा सरकार को विभिन्न कार्यो की रिपोर्ट भेजने में जिला काफी पिछड़ा हुआ है. मांगे जाने पर रिपोर्ट शीघ्र भेजने का प्राचार्यो का निर्देश दिया गया. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य तथा जिला शिक्षा विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola