समीक्षा बैठक: विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू मतदाता सूची वेबसाइट पर

चाईबासा: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है. इसे लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, एसडीओ तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीक पी ने बैठक की. नये सिरे से सूची में चढ़ाये गये मतदाताओं के नाम, फार्म 6, 7, 8 का निबटारा […]
चाईबासा: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है. इसे लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, एसडीओ तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीक पी ने बैठक की.
नये सिरे से सूची में चढ़ाये गये मतदाताओं के नाम, फार्म 6, 7, 8 का निबटारा कर आगामी 18 जुलाई तक सभी डाटा को वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया. 20 जुलाई को फिर इसकी समीक्षा की जायेगी. 22 जुलाई को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को चाईबासा दौरा है. अधिकारी यहां आकर चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेंगे. इसे ध्यान में रखकर जिला प्रशासन अप-टू-डेट मतदाता सूची को ऑन लाइन करने जा रहा है. मौके पर एसडीओ असीम किसपोट्टा, छवि रंजन, बीडीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




