अब जिले के वरीय पदाधिकारियों को फोन कर समस्या रख सकेगी जनता

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले की जनता अब किसी भी समस्या का समाधान के लिए वरीय पदाधिकारियों को फोन कर सकेगी. दरअसल ‘प्रशासन से सीधी बातचीत’ कार्यक्रम के तहत यह होगा. इसके अलावा जनता विभाग से जुड़े पदाधिकारी को अपनी राय भी दे सकेगी. उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से सीधे संपर्क […]
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले की जनता अब किसी भी समस्या का समाधान के लिए वरीय पदाधिकारियों को फोन कर सकेगी. दरअसल ‘प्रशासन से सीधी बातचीत’ कार्यक्रम के तहत यह होगा. इसके अलावा जनता विभाग से जुड़े पदाधिकारी को अपनी राय भी दे सकेगी. उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से सीधे संपर्क के लिए मोबाइल नंबर (8789009295) जारी किया है.
जून माह का रोस्टर तैयार
योजना के तहत जिला प्रशासन ने जून माह का रोस्टर तैयार किया है. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत 7 जून से होगी. प्रत्येक सप्ताह गुरुवार व शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे अपराह्न तक प्रशासनिक अधिकारियों से जनता सीधे बातचीत कर अपनी समस्या रख सकेगी. रोस्टर के अनुसार 7 व 8 जून को वार्ता होगी. इसके बाद प्रत्येक सप्ताह गुरुवार व शुक्रवार को वार्ता होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




