प्रत्याशियों के करवटों में गुजरी कयामत की रात

Updated at : 23 May 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों के करवटों में गुजरी कयामत की रात

सिंहभूम सीट की मतगणना आज, सुबह आठ बजे खुलेगी इवीएम चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए 12 मई को हुए मतदान के बाद नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद हो गया. इवीएम का पिटारा 23 मई की सुबह आठ बजे खुलेगा. इसके पूर्व 22 मई (बुधवार) की रात प्रत्याशियों के लिए […]

विज्ञापन

सिंहभूम सीट की मतगणना आज, सुबह आठ बजे खुलेगी इवीएम

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए 12 मई को हुए मतदान के बाद नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद हो गया. इवीएम का पिटारा 23 मई की सुबह आठ बजे खुलेगा. इसके पूर्व 22 मई (बुधवार) की रात प्रत्याशियों के लिए कयामत की रात रही. जनता का फैसला के इंतजार में करवटों में प्रत्याशियों की रात गुजरी.
हालांकि गुरुवार को साफ हो जायेगा कि किसके सिर पर ताज होगा, तो किसको मिलेगी मात. सिंहभूम सीट किसके कब्जे में होगा. मतगणना को लेकर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर रिहर्सल किया. मतों की गिनती महिला कॉलेज में होगी. सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी है. प्रेक्षक नित्यानंद मंडल व टिकम चंद्र बोहरा की मौजूदगी रहेगी. जिला निर्वाचन अधिकारी अरवा राजकमल, एसपी चंदन झा समेत कई वरीय पदाधिकारी बुधवार देर शाम को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया. सिंहभूम सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं.
सिंहभूम सीट : नौ प्रत्याशियों का फैसला आज : सिंहभूम सीट में कुल नौ प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद है, जो 23 मई को खुलेगा. परिणाम आने से पूर्व कई प्रत्याशी पूजा पाठ करते हुए देखे गये, तो कई प्रत्याशी अपने जीत का दावा करते हुए मिठाई व आतिशबाजी की व्यवस्था करने में लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola