साल का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 45 डिग्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जानलेवा गर्मी से लोग रहे परेशान गुदड़ी हाट पर दिखा झुलसाने वाली गर्मी का असर जैंतगढ़ : पश्चिम सिंहभूम में इस वर्ष गर्मी ने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सूरज आग उगल रहा है, धरती झुलस रही है. धूप में निकलने वालों की हालत खराब हो जा रही है. जानलेवा गर्मी से लोग परेशान हैं. […]
विज्ञापन
जानलेवा गर्मी से लोग रहे परेशान
गुदड़ी हाट पर दिखा झुलसाने वाली गर्मी का असर
जैंतगढ़ : पश्चिम सिंहभूम में इस वर्ष गर्मी ने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सूरज आग उगल रहा है, धरती झुलस रही है. धूप में निकलने वालों की हालत खराब हो जा रही है. जानलेवा गर्मी से लोग परेशान हैं. जैंतगढ़ में शनिवार को पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया. सुबह नौ बजे ही धूप के कारण लोग घरों से नहीं निकलना चाह रहे हैं.
इसका असर गुदड़ी साप्ताहिक हाट में दिखा. सुबह 10 बजते ही गुदड़ी बाजार में सन्नाटा पसर गया. दुकानदार भी बोरिया-बिस्तर बांधकर चलते बने. पानी की तलाश में लोग इधर-उधर भटक रहे थे. लोग तौलिया और गमछा भींगा भींगा कर सिर और शरीर को पोंछ रहे थे.
रोजेदारों का इम्तिहान ले रही गर्मी : तपती धूप व जानलेवा गर्मी रोजेदारों का जबरदस्त इम्तिहान ले रही है. रोजेदार दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर मस्जिद में पड़े रहे. गर्मी से परेशान लोग बारिश की आस में आकाश के तरफ टकटकी लगाये रहे. रोजेदारों ने बताया 15 घंटे का रोजा वह भी 45 डिग्री तापमान में बाजार हाट करना कठिन काम है. हमें अपने अल्लाह पर पूरा भरोसा है. हम हिम्मत हौसला से काम ले रहे हैं. उम्मीद है इस तपस्या का अल्लाह बेहतर अज्र देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










