जनवरी में होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

Updated at : 27 Mar 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
जनवरी में होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

चाईबासा/जमशेदपुर : जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि अगले साल से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जनवरी महीने में होगी. मार्च के अंत तक परिणाम भी घोषित कर दिए जायेंगे. इससे अप्रैल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही माह अंत तक पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी. एकेडमिक कैलेंडर सुधारने के साथ […]

विज्ञापन

चाईबासा/जमशेदपुर : जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि अगले साल से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जनवरी महीने में होगी. मार्च के अंत तक परिणाम भी घोषित कर दिए जायेंगे. इससे अप्रैल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही माह अंत तक पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी. एकेडमिक कैलेंडर सुधारने के साथ ही ज्यादा समय कॉपियों की जांच के लिए मिले, इसे लेकर यह तैयारी की गयी है. वह मंगलवार को चाईबासा में मैट्रिक व इंटर के कॉपियों की जांच के लिए शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि मूल्यांकन करने वाले शिक्षक परीक्षार्थी के साथ अन्याय न करें. उत्तरपुस्तिका की पूरी गंभीरता के साथ जांच हो, इसके लिए शिक्षकों को समय देने की भी बात उन्होंने कही. यही कारण है कि परीक्षा को करीब एक माह पहले निर्धारित किया गया है.

अनुबंध पर बहाल शिक्षक रहेंगे मूल्यांकन कार्य से मुक्त

28 मार्च से मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य आरंभ हो रहा है. इस बार पिछले दिनों नव नियुक्त प्लस टू शिक्षकों से भी मूल्यांकन कार्य करवाये जायेंगे. हालांकि मूल्यांकन नियमावली के अनुसार उन्हीं शिक्षकों से मूल्यांकन करवाया जा सकता है, जिन्हें तीन साल का अनुभव प्राप्त हो. लेकिन इसमें संशोधन किया गया है.

सरकार के स्तर से आदेश दिया गया है कि नवनियुक्त शिक्षकों को भी मूल्यांकन कार्य में लगाया जाये, लेकिन इससे पूर्व उनका प्रशिक्षण जरूरी है. यही कारण है कि कोल्हान प्रमंडल के नव नियुक्त शिक्षकों के बीच मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान यह भी बताया गया कि इस बार अनुबंध पर बहाल शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में नहीं लगाया जायेगा. स्थायी शिक्षकों से ही कॉपियों की जांच करवायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola