चाईबासा : झामुमो विधायकों ने लगाया जोर हेमंत सोरेन से मांगी सीट

Updated at : 14 Mar 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : झामुमो विधायकों ने लगाया जोर हेमंत सोरेन से मांगी सीट

चाईबासा : सिंहभूम संसदीय सीट पर महागठबंधन के दो दलों के बीच तकरार कायम है. कोल्हान प्रमंडल में दो सीटें जमशेदपुर व सिंहभूम शामिल हैं. कांग्रेस की परंपरागत सीट होने के कारण कांग्रेस सिंहभूम सीट पर मजबूत दावेदारी ठोंक चुकी है. कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जगन्नाथपुर की विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की […]

विज्ञापन
चाईबासा : सिंहभूम संसदीय सीट पर महागठबंधन के दो दलों के बीच तकरार कायम है. कोल्हान प्रमंडल में दो सीटें जमशेदपुर व सिंहभूम शामिल हैं.
कांग्रेस की परंपरागत सीट होने के कारण कांग्रेस सिंहभूम सीट पर मजबूत दावेदारी ठोंक चुकी है. कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जगन्नाथपुर की विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा की दावेदारी लगभग तय मानी जा रही है. कुछ माह पहले उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए ली थी. वहीं झामुमो इसका विरोध कर रहा है.
बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चार विधायक शशिभूषण सामड, दीपक बिरुवा, निरल पूर्ति व जोबा माझी ने रांची जाकर झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की. विधायकों ने सिंहभूम सीट पर झामुमो की दावेदारी की है. विधायकों ने कहा कि सिंहभूम संसदीय सीट के छह विधानसभा में पांच पर झामुमो का कब्जा है. इस सीट पर झामुमो का सबसे अधिक दावा बनता है. झामुमो के कैडर इस सीट को लेकर खासा उत्साहित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola