इंजन में फंसकर खलासी की मौत, दो वनरक्षी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2019 12:46 AM
नोवामुंडी : बड़ाजामदा ओपी अंतर्गत कांडेनाला के समीप शुक्रवार को गिट्टी लदे हाइवा (जेएच01सीजेड-0868) ने विपरीत दिशा से आ रहे कैंपर (जेएच06जी7334) व पैशन बाइक सवार (जेएच06बी-0442) को रौंद दिया. इसमें हाट गम्हरिया के कालीमाटी निवासी कैंपर के खलासी लाल गागराई की इंजन में फंसकर मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार वन विभाग जामदा पीट […]
नोवामुंडी : बड़ाजामदा ओपी अंतर्गत कांडेनाला के समीप शुक्रवार को गिट्टी लदे हाइवा (जेएच01सीजेड-0868) ने विपरीत दिशा से आ रहे कैंपर (जेएच06जी7334) व पैशन बाइक सवार (जेएच06बी-0442) को रौंद दिया. इसमें हाट गम्हरिया के कालीमाटी निवासी कैंपर के खलासी लाल गागराई की इंजन में फंसकर मौत हो गयी.
जबकि बाइक सवार वन विभाग जामदा पीट के वनरक्षी चरण सुरेन व जांडुका बोबोंगा गंभीर रूप से घायल हो गये. चरण दीरिबुरु व जांडुका खासजामदा के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम व बड़ाजामदा ओपी पुलिस घटना स्थल से घायल वनरक्षी को टाटा-स्टील की नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनो पशु रक्षक के पद पर कार्यरत है. दुर्घटनाग्रस्त कैंपर किरीबुरु के राशन दुकानदार कार्तिक साहू का बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










