सीकेपी : झामुमो ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

Updated at : 22 Jun 2014 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी : झामुमो ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

चक्रधरपुर : केंद्र सरकार द्वारा रेल किराया व माल ढुलाई भाड़ा में वृद्धि किये जाने के विरोध में झामुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया. शाम सात बजे पवन चौक में पुतला दहन कार्यक्रम झामुमो जिला उपाध्यक्ष राम लाल मुंडा के नेतृत्व में किया गया. झामुमो कार्यकर्ता पुतला और झंडों के साथ पवन चौक […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : केंद्र सरकार द्वारा रेल किराया व माल ढुलाई भाड़ा में वृद्धि किये जाने के विरोध में झामुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया. शाम सात बजे पवन चौक में पुतला दहन कार्यक्रम झामुमो जिला उपाध्यक्ष राम लाल मुंडा के नेतृत्व में किया गया. झामुमो कार्यकर्ता पुतला और झंडों के साथ पवन चौक में जमा हुआ और मुख्य सड़क में पुतला को खड़ा कर प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

इसके बाद पुतला में आग लगा कर पुतले को लाठी से पीटा गया. इस अवसर पर श्री मुंडा ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल बढ़ा हुआ रेल किराया वापस लेना चाहिए. यह देश की जनता के साथ धोखा है. लोक सभा चुनाव में देश की जनता को सुनहरे ख्वाब दिखाये गये और मात्र 30 दिनों के अंदर ही ऐतिहासिक रेल किराया बढ़ा कर देश को शर्मसार कर दिया. देश के इतिहास में इतना अधिक किराया वृद्धि कभी नहीं हुआ था.

भाजपा ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के नाम पर चुनाव लड़ा. लेकिन देश के प्रधानमंत्री देश की चिंता छोड़ विदेशों की सैर कर रहे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम के अवसर पर नगर अध्यक्ष दिनेश जेना, प्रखंड सचिव पोंडेराम सामाड़, ए रहमान हिना, मो रमीज, सरना बोयपाई, शीतल पूर्ति, डोनल मंडल, आनंद मुंडा, अनिल मुंडा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola