बाइक स्किट करने से खेत में गिरे तीन युवक, दो रेफर

Updated at : 06 Sep 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक स्किट करने से खेत में गिरे तीन युवक, दो रेफर

चाईबासा : झींकपानी थाना अंतर्गत टुटुगुट‍्टू गांव के पास सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की शाम करीब छह बजे की है. घायलों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गांव के किड़ीगोट टोला निवासी वीरेंद्र पुर्ति, डोकलो पुर्ति और लालमोहन हांसदा शामिल हैं. तीनों को झींकपानी थाना पुलिस […]

विज्ञापन

चाईबासा : झींकपानी थाना अंतर्गत टुटुगुट‍्टू गांव के पास सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की शाम करीब छह बजे की है. घायलों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गांव के किड़ीगोट टोला निवासी वीरेंद्र पुर्ति, डोकलो पुर्ति और लालमोहन हांसदा शामिल हैं. तीनों को झींकपानी थाना पुलिस ने जीप से सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां वीरेंद्र और डोकलो की स्थिति गंभीर को देखते हुए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार तीनों सिरिंगसिया गांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान टुटुगुटु के पास उनकी बाइक स्कीट कर गयी, जिससे तीनों सड़क किनारे खेत में जा गिरे. इस दौरान वहां से गुजर रहे पीएलवी रमेश बोयपाई ने तीनों को खेत से बाहर निकाला. इसके बाद झींकपानी थाना को सूचना दी गयी. श्री बोयपाई ने बताया कि समय रहते उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola