पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Road Project: पटना में परसा-संपतचक के बीच फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इससे लोगों को सहूलियत मिल सकेगी. इस फोरलेन को बनाने में 330.24 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. सीएम नीतीश ने इसकी घोषणा पिछले साल 21 फरवरी को की थी.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बिहार के कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. पटना में भी कई रोड और पुल का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में परसा-संपतचक के बीच फोरलेन सड़क बनेगी. मीठापुर महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने पर परसा-संपतचक सड़क पर वाहनों के बढ़ते दबाव को लेकर इस सड़क के चौड़ीकरण से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

विज्ञापन

इतने लोगों को मिल सकेगा फायदा

जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल 21 फरवरी को पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान परसा-संपतचक सड़क के फोरलेन में चौड़ीकरण और निर्माण कार्य की घोषणा की थी. इस सड़क के निर्माण से दक्षिण पटना क्षेत्र के विकास में तेजी आने के साथ लगभग पांच लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी. इस पर 330.24 करोड़ खर्च होंगे.

आद्री सोशल इंपैक्ट करेगा असेसमेंट

सूत्र की माने तो, फोरलेन सड़क निर्माण के संबंध में सोशल इंपैक्ट असेसमेंट किया जाएगा. यह जिम्मेदारी आद्री को मिली है. आद्री की ओर से स्थानीय लोगों से सड़क निर्माण के संबंध में विचार लिए जायेंगे. इसमें लोगों से जमीन अधिग्रहण में समस्या, मुआवजा को लेकर परेशानी, सड़क निर्माण से फायदे आदि विषयों पर जानकारी ली जाएगी.

पटना-डोभी सड़क आने-जाने में बढ़ेगी सुविधा

जानकारी के मुताबिक, परसा बाजार से संपतचक बाजार में मिलने वाली सड़क चिपुरा, बदलाचक होते हुए जाती है. इस सड़क के पटना-डोभी सड़क में संपतचक बाजार के पास मिलने से सुविधा बढ़ेगी. 6.8 किलोमीटर लंबे सड़क की चौड़ाई 14 मीटर होगी. चौड़ीकरण के दौरान नौ पुल-पुलियों का निर्माण होगा.

Also Read: बिहार में पुलिस टीम पर हमला, ताबड़तोड़ चली गोलियां, बालू माफियाओं का आतंक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन