बिहार में पुलिस टीम पर हमला, ताबड़तोड़ चली गोलियां, बालू माफियाओं का आतंक
जब्त किए गए ट्रैक्टर की तस्वीर
Attack On Police: पटना में बालू माफियाओं ने पुलिस को ही खदेड़ दिया. अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. लेकिन इस दौरान पुलिस को देख बालू माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई. घटना में किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है.
Attack On Police: पटना के पालीगंज में बालू माफियाओं का आतंक देखने के लिए मिला. बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ जमकर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पालीगंज में अवैध बालू खनन की सूचना पर ही पुलिस पहुंची थी. लेकिन पुलिस को देख बालू माफियाओं ने उनपर हमला कर दिया. दूसरी तरफ से आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की. गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा.
पुलिस को मिली थी ये गुप्त सूचना
पूरे मामले के बारे में बताया गया कि पटना के रानी तालाब थाना को धनराज छपरा गांव में 10–12 ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू खनन किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस सत्यापन के लिए मौके पर पहुंची. इस दौरान जैसे ही पुलिस ने ट्रैक्टरों को जब्त करना शुरू किया, उन पर माफियाओं ने हमला कर दिया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. बालू माफियाओं ने पुलिस को घेर लिया और खदेड़ दिया.
मौके से 4 ट्रैक्टर और 3 मोटर साइकिल बरामद
दूसरी तरफ से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में आवश्यक बल प्रयोग करते हुए फायरिंग की गई, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. साथ ही कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने 4 ट्रैक्टर और 3 मोटर साइकिल बरामद किया है. इस संबंध में कांड दर्ज कर लिया गया है. आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
फायरिंग के बाद तनाव का माहौल
पूरी घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने भी पूरी जानकारी दी. बालू माफियाओं और पुलिस के बीच हुई फायरिंग से इलाके में तनाव का माहौल कायम है. सावधानी बरतते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: कारोबारी रिपू कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए