ट्रक ने रौंद डाला परिवार का सहारा

Updated at : 05 Jun 2014 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने रौंद डाला परिवार का सहारा

नेवटिया क्रशर में मजदूर की मौत चाईबासा : बनवारी लाल नेवटिया क्रशर में बुधवार की सुबह लोडिंग के लिए आये ट्रक से कुचल कर मजदूर की मौत हो गयी है. मृतक मजदूर सेठी देवगम उर्फ तुराम देवगम (40) चाईबासा के कमरहातु का निवासी है. वह परिवार का एकमात्र सहारा था. सुबह माल लोडिंग के लिए […]

विज्ञापन

नेवटिया क्रशर में मजदूर की मौत

चाईबासा : बनवारी लाल नेवटिया क्रशर में बुधवार की सुबह लोडिंग के लिए आये ट्रक से कुचल कर मजदूर की मौत हो गयी है. मृतक मजदूर सेठी देवगम उर्फ तुराम देवगम (40) चाईबासा के कमरहातु का निवासी है. वह परिवार का एकमात्र सहारा था. सुबह माल लोडिंग के लिए ट्रक (जेएच06डी 5528) क्रशर इलाके में घुसा था.

लोडिंग प्वाइंट की ओर जाने के दौरान तुराम देवगम ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गया. बुरी तरह कुचले जाने से तुराम की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक का चालक एवं खलासी मौके पर ही ट्रक खड़ाकर भाग गये. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ट्रक चाईबासा के आर यादव की बतायी जा रही है. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola