मानकी-मुंडा व्यवस्था और सशक्त होगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 1:34 AM

विज्ञापन

चक्रधरपुर : मानकी-मुंडा केंद्रीय समिति की ओर से शुक्रवार को चक्रधरपुर में मानकी-मुंडा विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा : मानकी-मुंडा स्वशासन व्यवस्था को और सशक्त बनाया जायेगा. मानकी-मुंडाओं को आधुनिकता से जोड़ कर समृद्ध किया जायेगा. इसके लिए जल्द ही […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : मानकी-मुंडा केंद्रीय समिति की ओर से शुक्रवार को चक्रधरपुर में मानकी-मुंडा विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा : मानकी-मुंडा स्वशासन व्यवस्था को और सशक्त बनाया जायेगा. मानकी-मुंडाओं को आधुनिकता से जोड़ कर समृद्ध किया जायेगा. इसके लिए जल्द ही मानकी-मुंडा संघ के शिष्टमंडल, सरकार के प्रतिनिधि और संबंधित लोगों के साथ बैठक बुलायी जायेगी. उन्होंने कहा : कोल्हान वीर सपूतों की धरती है. यहां कई बार उलगुलान हो चुके हैं.

मानकी-मुंडा व्यवस्था…
जनजातीय उत्थान के उद्देश्य से विलकिन्सन रूल्स बनाया गया. इसके तहत मानकी-मुंडा व्यवस्था आयी. इस व्यवस्था से अनुशासित समाज, सभ्यता व संस्कृति की हिफाजत हो रही है. राज्यपाल ने कहा : आदिवासी स्वाभिमानी होते हैं. वे अपने अधिकार में किसी दूसरे की दखल-अंदाजी पसंद नहीं करते हैं. हो, कोल, संथाल समेत कई अन्य विद्रोह आदिवासियों ने आत्मसम्मान के लिए ही किया और अंग्रेजों के खिलाफ खुल कर लड़े.
मानकी-मुुंडा खुद को बदलें : राज्यपाल ने कहा : 1857 के गदर से 26 साल पहले ही झारखंड के जनजातीय लोगों ने विद्रोह किया था. सरकार की ओर से जनजातीय लोगों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलायी जा रही हैं. यदि इन योजनाओं को बेहतर ढंग से पटल पर उतारा जाये, तो समाज का बेहतर तरीके से विकास होगा. जनजातीय लोगों को भी अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा. मानकी-मुंडा-डाकुवा से आह्वान करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ वे खुद को मजबूत करें. सभ्यता व संस्कृति को बचाने के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें.
राज्यपाल ने कहा
मानकी-मुंडाओं को आधुनिकता से जोड़ा जायेगा, मानकी-मुंडा संघ के शिष्टमंडल, सरकार के प्रतिनिधि और संबंधित लोगों के साथ बैठक बुलायी जायेगी
आदिवासी बच्चों को अच्छी शिक्षा दें
अधिकार के प्रति जागरूक हो आदिवासी समाज
जोबा माझी मेरी दादी, चक्रधरपुर से खून का रिश्ता
राज्यपाल ने कहा : चक्रधरपुर से मेरा पुस्तैनी रिश्ता है. मेरी दादी चक्रधरपुर की थीं. मनोहरपुर विधायक जोबा माझी रिश्ते में मेरी दादी लगती हैं. इस शहर से खून का रिश्ता है. इस कारण चाहती हूं कि मानकी-मुुंडा समेत शहर के अन्य लोग अधिकार हासिल करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola