चाईबासा: बाइक सवार पुलिया से नीचे गिरा, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 4:15 AM
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत करनी मंदिर के पास एक बाइक सवार पुलिया से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. वह जगन्नाथपुर के कुदाहातु का निवासी था. उसका नाम विनय तिरिया (19) था. घटना बुधवार रात की है. उसने इसी साल डीपीएस इंटर कॉलेज से इंटर किया था. इस बार टाटा कॉलेज में बीए […]
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत करनी मंदिर के पास एक बाइक सवार पुलिया से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. वह जगन्नाथपुर के कुदाहातु का निवासी था. उसका नाम विनय तिरिया (19) था. घटना बुधवार रात की है. उसने इसी साल डीपीएस इंटर कॉलेज से इंटर किया था. इस बार टाटा कॉलेज में बीए में नामांकन लेने वाला था. प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय तिरिया (19) रात साढ़े 10 बजे डिलियामिर्चा निवासी दोस्त संदीप पूर्ति के साथ पुराना चाईबासा आया हुआ था. यहां दोनों ने शराब पी. इसके बाद अपनी-अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. विनय की बाइक की गति तेज थी.
करनी मंदिर स्थित पुलिया के पास बाइक का संतुलन बिगड़ा और विनय बाइक सहित पुलिया से नीचे जा गिरा. उसे गिरता देख दोस्त संदीप ने अपनी बाइक रोकी और वह विनय को बचाने के लिए पुलिया से नीचे कूद गया. मगर वह घायल साथी को उठा कर ऊपर नहीं ला सका. रात की वजह से इक्का दुक्का लोग ही आ- जा रहे थे. तभी एक ई रिक्शा वाला उधर से जा रहा था. संदीप ने आवाज देकर उसके रुकवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










