सर्पदंश मरीज सात घंटे बाद पहुंच सकी अस्पताल, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 5:52 AM
विज्ञापन
क्योंझर जिले के दामोदर गौड़ी का मामला तेलकुई स्वास्थ्य केंद्र ने प्राथमिक उपचार कर रेफर किया बड़बिल : क्योंझर जिले के तेलकुई थानांतर्गत दामोदर गौड़ी गांव में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे जमीन पर सो रही वृद्धा रांजी प्रधान (70) को सांप ने डंस लिया. वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद सात घंटे में […]
विज्ञापन
क्योंझर जिले के दामोदर गौड़ी का मामला
तेलकुई स्वास्थ्य केंद्र ने प्राथमिक उपचार कर रेफर किया
बड़बिल : क्योंझर जिले के तेलकुई थानांतर्गत दामोदर गौड़ी गांव में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे जमीन पर सो रही वृद्धा रांजी प्रधान (70) को सांप ने डंस लिया. वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद सात घंटे में जिले के मुख्य अस्पताल लाया गया. वहां तीन घंटे बाद वृद्धा की मौत हो गयी.
पैर में जलन होने पर पति व बेटे को बताया : जानकारी के अनुसार भोग प्रधान की पत्नी रांजी रात में खाना खा कर सो रही थी. इसी दौरान पैर में सांप ने डंस लिया. पैर में जलन और अकबकी होने पर पति को जानकारी दी. बेटे ने मां के पैर को देखा तो खून निकल रहा था. गांव से टेंपो पर रात करीब 10 बजे तेलकुई स्वास्थ्य केंद्र ले गया. यहां डॉक्टरों ने कुछ इंजेक्शन और सेलाइन देकर क्योंझर रेफर कर दिया. वहां से करीब सात घंटे बाद सुबह चार बजे वृद्धा को मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यहां सुबह सात बजे महिला की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










