पनसुवां डैम का पानी खेत में घुसा,फसल बरबाद

Published at :30 May 2014 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
पनसुवां डैम का पानी खेत में घुसा,फसल बरबाद

डैम की मरम्मत के दौरान दरवाजा धंसा, किसानों ने किया हंगामा, मुआवजे की मांग, ठेकेदार ने मांगी सुरक्षा सोनुवा : गुरुवार की सुबह सोनुवा स्थित पनसुवां डैम का गेट धंसने से डैम का पानी खेत में घुस गया. इस कारण आसपास के खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

डैम की मरम्मत के दौरान दरवाजा धंसा, किसानों ने किया हंगामा, मुआवजे की मांग, ठेकेदार ने मांगी सुरक्षा

सोनुवा : गुरुवार की सुबह सोनुवा स्थित पनसुवां डैम का गेट धंसने से डैम का पानी खेत में घुस गया. इस कारण आसपास के खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने घंटों हंगामा किया. गौरतलब है कि डैम के दायें छोर का फाटक अचानक खुला गया और तेजी से डैम का पानी नहर में बहने लगा़ पानी का बहाव इतना तेज था कि तटबंध कई जगहों से टूट गया.

पानी के बहाव से कई खेतों में तैयार हो चुकी धान की फसल बरबाद हो गयी. सूचना मिलते ही डैम के कर्मचारियों ने आनन-फानन में डैम के खोले गये दोनों गेटों को बंद किया. तब तक काफी पानी बह चुका था और फसल बरबाद हो गयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के किसान डैम पहुंच़े जहां पर मरम्मत का कार्य कर रहे ठेकेदार के साथ जम कर हंगामा किया. किसानों का कहना है कि बगैर सुरक्षा के उपाय किये डैम का गेट खोल कर बालू के बोरे के सहारे गेट मरम्मत का कार्य किया जा रहा था. इस लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ़.

उन्होंने जल संसाधन विभाग से बरबाद फसल की मुआवजा राशि की मांग की है. दूसरी ओर गेट निर्माण कार्य करा रही कंपनी ठेकेदार संतोष कुमार मिश्र ने फाटक के बांध टूटने को असामाजिक तत्वों की करतूत बताया है़ उन्होंने ग्रामीणों के हंगामे पर पुलिस-प्रशासन से दूरभाष पर सुरक्षा की गुहार लगायी. उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर सुरक्षा देती है, तो निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जायेगा़ समय रहते पाया काबू डैम का गेट एक घंटे की भीतर बंद कर दिया गया़ नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी़. यह घटना रात को घटी होती, तो काफी फसल बरबाद हो जाती़

सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाये : मुखिया

इस संबंध में स्थानीय मुखिया पटना अंगरिया ने कहा कि यह डैम के कर्मचारियों व ठेकेदार की लापरवाही के कारण घटना हुई है. बगैर सुरक्षा गार्ड के ठेकेदार ने कैसे गेट खुला छोड़ दिया. यह जांच का विषय है़. उन्होंने विभाग से सुरक्षा गार्ड तैनात कर काम करने की मांग की है़.

मुआवजे के बारे में जानकारी नहीं : अभियंता

जल संसाधन विभाग पनसुवां डैम योजना के कनीय अभियंता महेश प्रसाद सिन्हा ने बताया डैम से अचानक पानी बहने की जानकारी उन्हें मिली है़ इस संबंध में उन्होंने बताया कि ठेकेदार से घटना के बारे में जानकारी मांगी गयी है़. वहीं किसानों के फसल बरबाद होने के बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है़. वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola