हाइवा टकराया पेड़ से, चालक की मौत

Published at :27 May 2014 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा टकराया पेड़ से, चालक की मौत

चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र के केलेंडे पंचायत के टुंगलुइबुरू गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे पेड़ से हाइवा के टकरा जाने से चालक की मौत हो गयी. झींकपानी पुलिस ने चाईबासा से गैस कटर मंगाकर केबिन में फंसे चालक का शव बाहर निकाला. चालक का नाम ओम प्रकाश राम है. वह रोहतास जिले […]

विज्ञापन

चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र के केलेंडे पंचायत के टुंगलुइबुरू गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे पेड़ से हाइवा के टकरा जाने से चालक की मौत हो गयी. झींकपानी पुलिस ने चाईबासा से गैस कटर मंगाकर केबिन में फंसे चालक का शव बाहर निकाला. चालक का नाम ओम प्रकाश राम है. वह रोहतास जिले के किशनगंज थाना अंतर्गत महाराजगंज का निवासी था.

ओमप्रकाश एससीबी कंपनी में हाइवा चालक के रूप में काम करता था. वह टाटा से नोवामुंडी जा रहा था. टुंगलुइबुरू गांव के पास हाइवा अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि केबिन में ही दबकर सुरेश की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola