बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, पारा गिरा

रविवार की शाम से रुक-रुककर हो रही बने मौसम का मिजाज बदल दिया है. पिछले कुछ दिनों से जारी झुलसा देने वाली गरमी से बारिश ने काफी राहत दी है. रिमझिम फुहार के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी. हालांकि उमस ने लोगों को परेशान भी किया. पहली बारिश से तापमान में 10 […]
रविवार की शाम से रुक-रुककर हो रही बने मौसम का मिजाज बदल दिया है. पिछले कुछ दिनों से जारी झुलसा देने वाली गरमी से बारिश ने काफी राहत दी है. रिमझिम फुहार के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी. हालांकि उमस ने लोगों को परेशान भी किया. पहली बारिश से तापमान में 10 से 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. उधर मूसलाधार वर्षा व घने कोहरे की वजह से मिनी शिमला कहे जाने वाले किरीबुरू की प्राकृतिक छटा से लोग निहाल हो तो गये पर भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
प्राइवेट खदानों में उत्पादन व माल ढुलाई का कार्य प्रभावित हुआ. बारिश व कोहरे की वजह से शहर का तापमान दोपहर लगभग 2 बजे 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा. प्रात: से ही घने कोहरे की वजह से लौह-अयस्क की ढुलाई में लगे वाहनों की रफ्तार काफी कम रही. वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश की वजह से सेल के दर्जनों कर्मचारी आवासों में पानी घुस गया. नालियां जाम होने से सड़कों के ऊपर से पानी बहते नजर आया. देर शाम मौसम में सुधार देखने को मिला व धूप की आंख-मिचौनी जारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




