पीठ पर है ट्यूमर, छूने से बढ़ता है तेजी से

नोवामुंडी : बिरसा ओमोन महिला संगठन की ओर से जेटेया आंगनबाड़ी केंद्र दो में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. जिसमें 75 लोगों की हेमोग्लोबिन जांच में 19 लोग एनीमिया पीड़ित पाये गये. 78 लोगों का मलेरिया व 7 गर्भवती महिलाओं की रक्त जांच की गयी. एक भी मलेरिया पीड़ित नहीं पाये गये. स्वास्थ्य जांच शिविर […]
नोवामुंडी : बिरसा ओमोन महिला संगठन की ओर से जेटेया आंगनबाड़ी केंद्र दो में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. जिसमें 75 लोगों की हेमोग्लोबिन जांच में 19 लोग एनीमिया पीड़ित पाये गये. 78 लोगों का मलेरिया व 7 गर्भवती महिलाओं की रक्त जांच की गयी. एक भी मलेरिया पीड़ित नहीं पाये गये. स्वास्थ्य जांच शिविर में 12 वर्षीय सुखराम तिरिया नामक बच्च रहस्यमय बीमारी से पीड़ित मिला. जिसकी पीठ पर बड़ा गोला है, जो छूने से बढ़ता जाता है.
यह ट्य़ूमर जैसा लगता है. जेटेया दिउरीसाई का रहने वाला है. गांव में गाय चरा कर किसी तरह से पेट पालता है. मां-बाप मर चुके हैं. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका की देख-रेख में बालक है. स्वास्थ्य जांच शिविर में एमपीडब्ल्यू विकास पाठपिंगुवा, पानी लागुरी, गौतम मिंज समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




