सांप डंसे युवती का भ्रम में नहीं किया इलाज, मौत

नोवामुंडी : नोवामुंडी के बालजोड़ी गांव स्थित लातारसायी में सांप के काटने से युवती जानकी चतोंबा (20) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है. जानकारी के अनुसार जानकी अपने घर में खटिया पर अकेले सोयी थी. रात करीब 12 वह जोर से चिल्लाने लगी मुझे सांप ने काट लिया है. […]
नोवामुंडी : नोवामुंडी के बालजोड़ी गांव स्थित लातारसायी में सांप के काटने से युवती जानकी चतोंबा (20) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है. जानकारी के अनुसार जानकी अपने घर में खटिया पर अकेले सोयी थी. रात करीब 12 वह जोर से चिल्लाने लगी मुझे सांप ने काट लिया है. परिजनों ने उठकर आसपास देखा, लेकिन कहीं सांप नहीं दिखा. वहीं युवती के शरीर पर सांप काटने के निशान नहीं मिलने पर उसे सो जाने को कहा. सुबह उसकी मां जगाने पहुंची तो बेटी की मौत हो चुकी थी.
जानकारी के अनुसार युवती के मुंह से झाग भी नहीं निकला था. बुधवार को परिजनों ने शव दफनाया : ग्रामीणों के अनुसार सांप का एक ऐसा प्रजाति होता है, जिसके शरीर में सटने से जहर चढ़ने लगता है. संभवत: जानकी के शरीर से उसी प्रजाति का सांप गुजर गया होगा. घटना गांव में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बुधवार को मृतका का शव दफना दिया गया. जानकी आठवीं पास थी. परिजनों ने बताया कि जानकी ने रात में सांप काटने के बीत कही थी. हालांकि उसके शरीर में सांप काटने का निशान नहीं दिखने पर हमने सोचा भ्रम हो गया है. अगर रात में उसे अस्पताल ले गये होते तो उसकी जान बच सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




