बगैर महिला पुलिस के चल रहा रेल पुलिस अंचल थाना

Updated at : 24 May 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
बगैर महिला पुलिस के चल रहा रेल पुलिस अंचल थाना

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के रेल पुलिस अंचल थाना में बगैर महिला पुलिस के महिला आरोपियों को कस्टडी में लेना मुश्किल हो गया है. यह रेल थाना बगैर महिला पुलिस के चल रहा है. जिससे जीआरपी जवानों को महिला आरोपियों पर कार्रवाई करने में परेशानी हो रही है. यह स्थिति रेल अंचल थाना चक्रधरपुर में वर्षों […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के रेल पुलिस अंचल थाना में बगैर महिला पुलिस के महिला आरोपियों को कस्टडी में लेना मुश्किल हो गया है. यह रेल थाना बगैर महिला पुलिस के चल रहा है. जिससे जीआरपी जवानों को महिला आरोपियों पर कार्रवाई करने में परेशानी हो रही है. यह स्थिति रेल अंचल थाना चक्रधरपुर में वर्षों से है.

हालांकि जीआरपी थानों में महिला पुलिस की कोई स्वीकृत पद नहीं है. आंकड़े के मुताबिक रेल पुलिस अंचल थाना चक्रधरपुर में एसआइ, एएसआइ, दारोगा, जमादार, हवलदार व आरक्षी का कुल 93 पद स्वीकृत है. जिसमें 29 पदों पर जवान कार्यरत हैं और 66 पद अब भी रिक्त पड़ा है. जिसे वर्षों से नहीं भरा गया है. रेल पुलिस कई समस्या से गुजर रही है. बैरक में घेराबंदी नहीं है, एकमात्र शौचालय है, जिसकी स्थिति दयनीय है. जीआरपी जवान को आरपीएफ की तरह रेलवे से चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती है.

रेल पुलिस अंचल थाना का आंकड़ा
पद का नाम स्वीकृत पद कार्यरत रिक्त पद
एसआई 14 01 13
एएसआई 15 09 06
दारोगा 14 01 13
जमादार 15 09 06
हवलदार 03 05 अतिरिक्त 2
आरक्षी 32 04 28
93 29 66
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola