राजनगर : ड्राइवर काे लगी नींद, दो ट्रेलर भिड़े

Updated at : 23 May 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
राजनगर : ड्राइवर काे लगी नींद, दो ट्रेलर भिड़े

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर घटी घटना दूसरे ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार सीएचसी में चालक भर्ती, आरा का रहने वाला है महावीर यादव राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह हेंसल के पास दो ट्रेलर की आपस में सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें चालक महावीर यादव (38) घायल हो गया. […]

विज्ञापन

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर घटी घटना

दूसरे ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार
सीएचसी में चालक भर्ती, आरा का रहने वाला है महावीर यादव
राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह हेंसल के पास दो ट्रेलर की आपस में सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें चालक महावीर यादव (38) घायल हो गया. घायल चालक बिहार राज्य के आरा जिले का रहने वाला है. हालांकि दूसरा ट्रेलर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया. घायलावस्था में ड्राइवर को सीएचसी राजनगर में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध मे बताया जाता है
कि ट्रेलर( संख्या आरजे 52 जीएस 8541 एवं अन्य ट्रेलर संख्या ओडी 14 डी 5470 में सीधी भिड़ंत हो गयी. जिसमें एक ड्राइवर महावीर यादव घायल हो गया. जबकि दूसरा ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. बताया जाता है कि महावीर यादव को गाड़ी चलाने के दाैरान नींद आ रही थी. इसी वजह से ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रेलर से जा टकरायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola