टाटा स्टील ने मनाया जैव विविधता दिवस

Updated at : 23 May 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील ने मनाया जैव विविधता दिवस

चाईबासा : टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन की ओर से मंगलवार को नोवामुंडी व जोड़ा में विश्व जैव-विविधता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कंट्री रिप्रेजेंटेटिव, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (आइयूसीएन) के प्रिय रंजन सिन्हा व जीएम मनीष मिश्रा उपस्थित थे. कार्यक्रम में आवासीय ब्रिज कोर्स स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ‘एक्सपर्ट […]

विज्ञापन

चाईबासा : टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन की ओर से मंगलवार को नोवामुंडी व जोड़ा में विश्व जैव-विविधता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कंट्री रिप्रेजेंटेटिव, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (आइयूसीएन) के प्रिय रंजन सिन्हा व जीएम मनीष मिश्रा उपस्थित थे. कार्यक्रम में आवासीय ब्रिज कोर्स स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ‘एक्सपर्ट नॉलेज’ पेंटिंग, स्लोगन व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 1500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. साथ ही उन्हें नोवामुंडी में पुनर्निर्मित बोटानिकल पार्क और वर्षा जल संग्रहण स्थलों का भ्रमण कराया गया.

मौके पर श्री सिन्हा ने बताया कि टाटा स्टील जल्द ही अपने सभी माइनिंग एरिया में आइयूसीएन के साथ जैव-विवधता प्रबंधन योजना का दूसरा चरण लागू करेगी. इन्वायरमेंटल साइंस, संबलपुर यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ संजीत साहु ने वर्मी कंपोस्ट के प्रयोग के बारे में बताया. कार्यक्रम का संचालन अनिमेष कपूर ने किया. इस अवसर पर जोड़ा के खोंदबोंद गांव में स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता, पारंपरिक डांस शो और जैव विविधता फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola