चोरी छिपे अयस्क लोडिंग पर दो हजार डंपर मालिकों का हंगामा, माल लदा हाइवा रोका

बड़बिल : डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि और चंपुआ विधायक सनातन महाकुड़ की सहयोगी मां कुंवारी ट्रांसपोर्ट द्वारा ट्रांसपोर्टिंग पर डंपर मालिकों को कम भुगतान करने के विरोध में जोड़ा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बैनर तले करीब दो हजार डंपर मालिक अपनी करीब चार हजार डंपरों के साथ तीन दिनों से हड़ताल […]
बड़बिल : डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि और चंपुआ विधायक सनातन महाकुड़ की सहयोगी मां कुंवारी ट्रांसपोर्ट द्वारा ट्रांसपोर्टिंग पर डंपर मालिकों को कम भुगतान करने के विरोध में जोड़ा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बैनर तले करीब दो हजार डंपर मालिक अपनी करीब चार हजार डंपरों के साथ तीन दिनों से हड़ताल पर हैं.
इधर, शुक्रवार को हड़ताली डंपर मालिक उस वक्त उग्र हो गये, जब उन्हें पता चला कि एसोसिएशन की हड़ताल के बावजूद मां कुंवारी ट्रांसपोर्ट और त्रिवेणी अर्थ मूवर्स की एसएस लॉजिस्टिक ने विधायक के कुछ समर्थकों के साथ गुरुवार रात जबरन हाइवा पर इंद्राणी पटनायक और सिराजुद्दीन माइंस से लोडिंग की. जबकि उक्त क्षेत्र में वर्षों से हाइवा चलने पर प्रतिबंध है. खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में डंपर मालिक मां कुंवारी ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा किया. साथ ही कार्यालय को बंद करवा दिया. इस दौरान काफी संख्या में डंपर मालिक एक सुर में विधायक सनातन और त्रिवेणी हटाओ ओड़िशा बचाओ का नारा लगा रहे थे.
इसी बीच डंपर मालिकों को सूचना मिली कि सिराजुद्दीन माइंस की छह नंबर से हाइवा को लोड किया जा रहा है. इस पर सभी डंपर मालिक माइंस गेट पर पहुंच गये और हंगामा करते हुए गेट पर ही अयस्क लोड हाइवा को रोक दिया. वहीं डंपर मालिकों को समझाने आये त्रिवेणी अर्थ मूवर्स के वरिष्ठ अधिकारी वेंकटेश्वर को भी डंपर मालिकों का कोपभाजन बनना पड़ा. इस पर वेंकटेश्वर बैरंग माइंस के अंदर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




