चक्रधरपुर में खुलेगा लड़कियों का मदरसा

Updated at : 16 May 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर में खुलेगा लड़कियों का मदरसा

कोल्हान का दूसरा महिला मदरसा होगा चक्रधरपुर : मुस्लिम लड़कियों व महिलाओं को मजहबी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर के मंडलसाई गांव में महिला मदरसा खोला जायेगा. जून-जुलाई में ईद के बाद मदरसा का उदघाटन होगा. प्रारंभ में एक छोटे भवन में इसका संचालन होगा. बाद में इसेे भव्य रूप दिया जायेगा. यहां […]

विज्ञापन

कोल्हान का दूसरा महिला मदरसा होगा

चक्रधरपुर : मुस्लिम लड़कियों व महिलाओं को मजहबी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर के मंडलसाई गांव में महिला मदरसा खोला जायेगा. जून-जुलाई में ईद के बाद मदरसा का उदघाटन होगा.
प्रारंभ में एक छोटे भवन में इसका संचालन होगा. बाद में इसेे भव्य रूप दिया जायेगा. यहां सुबह 9 से शाम 5 बजे तक महिलाओं को मुफ्त शिक्षा दी जायेगी. शुुरुआत में 100 लड़कियों का नामांकन होगा. मदरसे का नाम दारुल बनात गुलशन ए फातिमा रखा गया है.
100 लड़कियों को दी…
यह कोल्हान प्रमंडल का दूसरा महिला मदरसा होगा. पहला मदरसा बाग-ए-आयशा के नाम से जमशेदपुर में संचालित है.
हाफिज मो हाशिम करेंगे मदरसे का संचालन : मस्जिद-ए-शम्सी मंडलसाई के पेश इमाम हाफिज व कारी मो हाशिम इसका संचालन करेंगे. इसके अलावा स्थानीय तालीमयाफ्ता (शिक्षित) महिलाओं की सेवा शिक्षिका के तौर पर ली जायेगी. इसके संचालन में मदरसा बाग-ए-आयशा की संचालिका आलिमा जेबा कादिरी की भी मदद ली जा रही है.
हाफिज ने दी पांच डिसमिल जमीन : हाफिज मो हाशिम ने मदरसे के लिए पांच डिसमिल जमीन दी है. इसमें एक अस्थायी भवन का निर्माण हो चुका है. इसमें गांव के बच्चों को कुरआन की शिक्षा दी जा रही है.
अरबी समेत अंग्रेजी, विज्ञान की होगी पढ़ाई : मदरसे में धार्मिक, अरबी, उर्दू, अंग्रेजी, विज्ञान समेत अन्य दुनियावी शिक्षा प्रदान की जायेगी. बाहर से आकर तालीम हासिल करने वाली लड़कियों के लिए रहने व खाने की भी व्यवस्था होगी.
चंदे के पैसे से होगा संचालन : मदरसे का संचालन चंदे के पैसे से होगा. रमजान माह से चंदा इकट्ठा करने का काम प्रारंभ होगा. मदरसे के उदघाटन के अवसर पर दिन में महिलाओं का तथा रात में पुरुषों का जलसा आयोजित होगा. आलीमा जेबा कादिरी जलसा में तकरीर करने आयेंगी.
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मजहब को जानने व समझने के कम अवसर मिलते हैं. इसलिए जरूरी है कि उन्हें भी धार्मिक शिक्षा के साथ सांसारिक शिक्षा दी जाये. इसका खाका तैयार कर लिया गया है. एक समिति मदरसे का संचालन करेगी.
मो हाशिम, हाफिज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola