जेब से ‍Rs 10 निकालने पर बेटे को पिता ने पटका, थाना पहुंची मां

Updated at : 16 May 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
जेब से ‍Rs 10 निकालने पर बेटे को पिता ने पटका, थाना पहुंची मां

पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत तिरिलबुटा गांव की बामनी बिरुली ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी के अनुसार 10 साल पहले तिरिलबुटा निवासी मधुवा बिरुली के साथ शादी हुई. उसे एक लड़का और एक लड़की है. दो साल पहले पति मधुवा ने […]

विज्ञापन

पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत तिरिलबुटा गांव की बामनी बिरुली ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी के अनुसार 10 साल पहले तिरिलबुटा निवासी मधुवा बिरुली के साथ शादी हुई. उसे एक लड़का और एक लड़की है. दो साल पहले पति मधुवा ने दूसरी शादी कर ली. इसके बाद पहली पत्नी से मारपीट करने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके सोनुवा के विक्रमपुर चली गयी. छह माह पूर्व उसका पति ने उसे घर बनाने की बात कह तिरिलबूटा ले गया.
वहां प्रताड़ित करने लगा. वह किसी तरह मजदूरी कर जीवन-यापन कर रही है.
14 मई 2018 की शाम पांच बजे उसका पति नशे में घर आया. उसका 8 साल का बेटा को लात और डंडा से मारा. मना करने पर उसे भी मारने लगा. बेटा ने पिता के पॉकेट से 10 रुपये निकाल लिये थे. गुस्से में पिता ने बच्चे को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया. पति मिस्त्री का काम करता है. वह मंगलवार को महिला थाना में लिखित शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola