सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रखंडवार प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

चाईबासा : चाईबासा कांग्रेस भवन में मंगलवार को जिला कार्यसमिति व चाईबासा नगर पर्षद चुनाव की समीक्षा बैठक हुई. इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम तय करेंगे. इसमें राज्य सरकार का ग्रामसभा का अनादर कर ग्राम विकास समिति का गठन […]
चाईबासा : चाईबासा कांग्रेस भवन में मंगलवार को जिला कार्यसमिति व चाईबासा नगर पर्षद चुनाव की समीक्षा बैठक हुई. इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम तय करेंगे. इसमें राज्य सरकार का ग्रामसभा का अनादर कर ग्राम विकास समिति का गठन कर राशि देने की घोषणा का विरोध करेंगे.
जिले को खुले में शौच मुक्त करने की घोषणा का विरोध करेंगे. जिले के सभी गांव में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड से पेयजल आपूर्ति करने, मनरेगा कर्मियों को समय पर मजदूरी भुगतान करना, किसानों को सही समय पर बीज उपलब्ध कराने सहित अन्य जनहित के मुद्दे पर प्रदर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




