नशे में दुकानदारों से उलझे पुलिस कर्मी, कार्रवाई की मांग
Updated at : 16 May 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

जैंतगढ़ : चंपुआ शहर में सोमवार की रात करीब 10:30 बजे एक पुलिस कर्मी पुलिस वाहन से बाजार में पहुंचा और दुकान बंद करने को कह उलझने लगा. लोगों ने उसे शराब के नशे में देख वीडियो बनाने लगे. इससे पुलिस कर्मी उंगली दिखाकर धमकी देने लगा. दुकानदारों ने चंपुआ थाना प्रभारी की कार्य शैली […]
विज्ञापन
जैंतगढ़ : चंपुआ शहर में सोमवार की रात करीब 10:30 बजे एक पुलिस कर्मी पुलिस वाहन से बाजार में पहुंचा और दुकान बंद करने को कह उलझने लगा. लोगों ने उसे शराब के नशे में देख वीडियो बनाने लगे. इससे पुलिस कर्मी उंगली दिखाकर धमकी देने लगा. दुकानदारों ने चंपुआ थाना प्रभारी की कार्य शैली पर
सवाल उठाया है. दुकानदारों ने कहा कि थाना प्रभारी पहले अपने महकमे को सुधारें, फिर जनता पर ध्यान दें. दुकानदारों उक्त पुलिसकर्मी को शीघ्र निलंबित करने की मांग की है. दुकानदार आशीष कुमार ने कहा कि रात 10:30 बजे हमलोग दुकान बंद कर रहे थे. मंगलवार को वट सावित्री की पूजा के कारण सोमवार देर रात तक ग्राहक थे. दुकान की सफाई में थोड़ी देर हो गयी. पुलिसकर्मी शराब के नशे में दुकानदारों से उलझ पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




