करंजिया चौक पर हुआ हादसा, बाइक चालक गंभीर

Updated at : 14 May 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
करंजिया चौक पर हुआ हादसा, बाइक चालक गंभीर

जैंतगढ़ : चंपुआ थाना अंतर्गत करंजिया चौक के समीप शनिवार शाम एक बाइक चालक ने पैदल घर जा रहे दुकानदार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दुकानदार समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं इलाज के दौरान दुकानदार करंज्या गांव निवासी ऋषिवर महतो (44) की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार ऋषिवर […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : चंपुआ थाना अंतर्गत करंजिया चौक के समीप शनिवार शाम एक बाइक चालक ने पैदल घर जा रहे दुकानदार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दुकानदार समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं इलाज के दौरान दुकानदार करंज्या गांव निवासी ऋषिवर महतो (44) की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार ऋषिवर महतो का करंज्या चौक पर जनरल स्टोर की दुकान है. रोज की तरह ऋषिवर शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था.

इतने में अचानक तेजी से आ रही बाइक (ओडी 09बी6567) ने सड़क किनार पैदल जा रहे ऋषिवर को जोरदार धक्का मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में ऋषिवर को सिर पर गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया. वहीं बाइक सवार जे प्रधान भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बाद मौके पर जुटे ग्रामीण दोनों को भोंडा अस्पताल ले गये.

यहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चंपुआ अनममंडल अस्पताल रेफर कर दिया. इसी दौरान अनुमंडल अस्पताल जाने के क्रम में ऋषिवर की रास्ते में ही मौत हो गयी. वहीं जे प्रधान अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी है. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही बाइक जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola