हत्यारोपी धीरेन मुर्मू व बुधराम मुर्मू गिरफ्तार

Updated at : 14 May 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपी धीरेन मुर्मू व बुधराम मुर्मू गिरफ्तार

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के स्वर्गछिड़ा गांव में शनिवार की रात हड़िया पीने के दौरान हुए विवाद में दो भाइयों ने सोमाय हेम्ब्रोम (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना पाकर पहुंची पोटका पुलिस ने हत्यारोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक […]

विज्ञापन

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के स्वर्गछिड़ा गांव में शनिवार की रात हड़िया पीने के दौरान हुए विवाद में दो भाइयों ने सोमाय हेम्ब्रोम (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना पाकर पहुंची पोटका पुलिस ने हत्यारोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक के भाई मकर हेम्ब्रोम ने दोनों पर मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है.

तलवार लेकर दोनों भाइयों को मारने आया था सोमाय : जानकारी के अनुसार, स्वर्गछिड़ा गांव में श्राद्ध भोज चल रहा था. सोमाय हेम्ब्रोम जमशेदपुर से काम करके लौटा. इसके बाद श्रद्धा भोज में शामिल होने गया था. हड़िया पीने के दौरान उसका धीरेन मुर्मू से झगड़ा हो गया. धीरेन मुर्मू और उसके भाई बुधराम मुर्मू ने सोमाय की पिटाई कर दी.
जिससे उसे अंदरुनी चोट आयी थी. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर तीनों को घर भेज दिया था. आधी रात में सोमाय तलवार लेकर दोनों भाइयों को मारने के लिए पुन: श्राद्ध स्थल पर आ धमका. वहां गांव के लोगों ने तलवार छीन लिया. साथ ही उसे खटिया पर बिठाया.
पानी पीकर गिरा और मर गया
खटिया पर बैठने के बाद सोमाय ने पानी मांगा. पानी पीने के बाद वह गिर गया. इसके साथ ही उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि पिटाई से उसकी हालत नाजुक हो गयी थी. उसी स्थिति में वह तलवार लेकर फिर से लड़ाई करने आ धमका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola