400 डेटोनेटर व 480 जिलेटिन जब्त

गालूडीह : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत दिगड़ी गांव में पवन सोरेन के घर से रविवार की रात पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. यह गांव गालूडीह बराज डैम से सटा है. मकान मालिक पवन सोरेन फरार है. इतना विस्फोटक घर में क्यों रखा गया था. पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. पुलिस […]
गालूडीह : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत दिगड़ी गांव में पवन सोरेन के घर से रविवार की रात पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. यह गांव गालूडीह बराज डैम से सटा है. मकान मालिक पवन सोरेन फरार है. इतना विस्फोटक घर में क्यों रखा गया था. पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. पुलिस नक्सली कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. देर रात तक तलाशी अभियान चलता रहा. छापेमारी में पूर्वी सिंहभूम के एएसपी अभियान प्रणवानंद झा, मुसाबनी के डीएसपी अजीत कुमार विमल, सीआरपी 193 बटालियन के कमांडेंट समेत गालूडीह और जादूगोड़ा की पुलिस शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




