पोटका : जिप सदस्य हीरामनी मुर्मू के समर्थन में झामुमो की बैठक

पोटका : पोटका प्रखंड के कालिकापुर में दोलोई बांध जीर्णोद्धार शिलान्यास के दौरान संवेदक मनोज कुमार सिंह एवं जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेत्री हीरामनी मुर्मू के बीच उत्पन्न विवाद मामले में झामुमो की बैठक रविवार को हाता में जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि नियमतः […]
पोटका : पोटका प्रखंड के कालिकापुर में दोलोई बांध जीर्णोद्धार शिलान्यास के दौरान संवेदक मनोज कुमार सिंह एवं जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेत्री हीरामनी मुर्मू के बीच उत्पन्न विवाद मामले में झामुमो की बैठक रविवार को हाता में जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि नियमतः विकास कार्य के शिलान्यास या उद्घाटन की सूचना त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीते तमाम पंचायत प्रतिनिधियों को देना है, पर लघु सिंचाई विभाग ने इस नियम का पालन नहीं किया. शिलान्यास के दौरान पूर्व में भी जिला पार्षदों को आमंत्रित नहीं किये जाने से तू तू मैं मैं की घटनाएं घट चुकी है.
इस बार छोटी सी भूल बड़ी घटना में तब्दील हो गयी. इसके पूर्ण जिम्मेदार कार्य के ठेकेदार है. जिला परिषद सदस्य द्वारा कमीशन मांगने के आरोप पर उन्होंने कहा कि लघु सिंचाई विभाग में घूसखोरी की प्रथा पूर्ण रूप से हावी है. पूरे जिले में इस विभाग के कार्यों के निष्पादन में एक गिरोह कार्य करता है, कई जगहों पर बिना कार्य के ही पूरे राशि की निकासी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि झामुमो विभाग के कार्यों की जांच पूरे जिले में करायेगी. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि शिलान्यास या उद्घाटन कार्यक्रम में किन-किन जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना है और इसकी सूचना पत्र के माध्यम से उनको दो दिन पूर्व दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




