हत्या के तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल

Updated at : 11 May 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल

चाईबासा : पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने हत्या के तीन आरोपियों की बेल खारिज कर दी. आरोपियों में प्रेम कुमार पुरती, परमेश्वर पुरती और गोपाल दिग्गी शामिल हैं. तीनों आरोपी बंदगांव थाना क्षेत्र के लोंजो गांव के माइलपी टोला के निवासी हैं. मृतक सुरसिंह दिग्गी के छोटे भाई बागुन दिग्गी के बयान पर […]

विज्ञापन

चाईबासा : पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने हत्या के तीन आरोपियों की बेल खारिज कर दी. आरोपियों में प्रेम कुमार पुरती, परमेश्वर पुरती और गोपाल दिग्गी शामिल हैं. तीनों आरोपी बंदगांव थाना क्षेत्र के लोंजो गांव के माइलपी टोला के निवासी हैं. मृतक सुरसिंह दिग्गी के छोटे भाई बागुन दिग्गी के बयान पर 2 अप्रैल 2018 को उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, बताया है कि मृतक सुरसिंह दिग्गी पटना के एक बैंक में नौकरी करते थे. उनकी पत्नी शांति दिग्गी गांव में रहती थी.

मृतक का भतीजा प्रेम कुमार के घर आना-जाना था. इसी बीच चाची शांति दिग्गी एवं भतीजे प्रेम कुमार में प्रेम संबंध हो गया. इसी बीच शांति दिग्गी, भतीजे प्रेम कुमार और उसके साथी गोपाल दिग्गी ने सुरसिंह दिग्गी की हत्या की योजना बनाई. 1 अप्रैल को आरोपियों ने मिलकर सुरसिंह दिग्गी की गला दबाकर हत्या कर दी.सुबह पत्नी ने गांव में अफवाह फैला दी कि उसके पति सुरसिंह दिग्गी की रात को गिरने से मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola