बालाजी मंदिर में धूमधाम से मना वसंत उत्सव

Updated at : 11 May 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
बालाजी मंदिर में धूमधाम से मना वसंत उत्सव

भगवान वेंकटेश्वर उत्सव मूर्ति को मंदिर की कराई गयी परिक्रमा हवन व शत कलश अभिषेक समेत अन्य परंपराएं निभाई गईं चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में आयोजित वार्षिक ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को चक्रधरपुर के बालाजी मंदिर में वसंत उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. मंदिर में हवन व शत कलश अभिषेक समेत कई परंपरा को […]

विज्ञापन

भगवान वेंकटेश्वर उत्सव मूर्ति को मंदिर की कराई गयी परिक्रमा

हवन व शत कलश अभिषेक समेत अन्य परंपराएं निभाई गईं
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में आयोजित वार्षिक ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को चक्रधरपुर के बालाजी मंदिर में वसंत उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. मंदिर में हवन व शत कलश अभिषेक समेत कई परंपरा को निभाया गया. देर शाम को भगवान वेंकटेश्वर उत्सव मूर्ति को मंदिर का परिक्रमा कराया गया. इस दौरान मंत्रोच्चारण होता रहा. मंदिर की परिक्रमा कराने के बाद उत्सव मूर्ति को झूले में झूलाया गया. वसंत उत्सव को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. उत्सव मूर्ति के चारों तरफ एक हजार एक दीये जलाये गये. तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर पंडितों ने लगातार तीन घंटे तक मंत्रोच्चार कर परंपरा को निभाया.
सुबह से शाम तक भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिये श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहा. 11 मई को पांचवें दिन ब्रह्मोत्सव में तोमल सेवा, चक्र स्नान, पूर्णाहुति, पंडित सम्मान एवं श्री वेंकटेश्वर बालाजी कल्याणम पूजन किया जायेगा. जिसके साथ ही ब्रह्मोत्सव का समापन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola