रामध्यान अध्यक्ष व राजीव बने महासचिव

Updated at : 11 May 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
रामध्यान अध्यक्ष व राजीव बने महासचिव

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंटेनर यूनियन के दक्षिण पूर्व रेलवे नये जोनल कमेटी का गठन किया गया. इसको लेकर यूनियन के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री चांद मोहम्मद की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के नये जोनल कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से रामध्यान प्रसाद को अध्यक्ष एवं […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंटेनर यूनियन के दक्षिण पूर्व रेलवे नये जोनल कमेटी का गठन किया गया. इसको लेकर यूनियन के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री चांद मोहम्मद की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के नये जोनल कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से रामध्यान प्रसाद को अध्यक्ष एवं राजीव रंजन सिंह को महासचिव चुना गया. जबकि मुकेश कुमार को सहायक अध्यक्ष, पंकज कुमार यादव को सहायक महासचिव, महेश वर्मा को सहायक महासचिव, शशि कुमार दास को कोषाध्यक्ष,

विनोद महतो, सियाराम कुमार, संजीव कुमार सोनू, जगदेव कुमार, ब्रजेश कुमार राय को संगठन सचिव व मनोज सिंह को प्रवक्ता चुना गया. चयनित कमेटी को राष्ट्रीय महामंत्री अनुज शुक्ला ने मनोनीत किया. साथ ही स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया. यूनियन ने जोनल कमेटी की स्वीकृति के लिए रेल जीएम, सीपीओ गार्डनरीच व डीआरएम को भी सूची भेजी. मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, रांची, आंद्रा व खड़गपुर के सदस्य मौजूद थे. मो चांद ने बताया कि जून में ट्रैकमेंटेनर यूनियनों का मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अनुज शुक्ला व नरेंद्र कुमार पांचाल शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola