चाईबासा : युवती का किया मुंडन, गले में तख्ती व जूते की माला पहना दो घंटे तक घुमाया
Updated at : 11 May 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : मोबाइल चोरी के आरोप में गुरुवार को चाईबासा शहर से सटे सुफलसाई में 15 से 20 लोगों ने एक युवती की पिटाई के बाद आधा सिर मुंडवाकर जूते की माला व गले में चोर होने की तख्ती लटका कर गांव व आयुक्त कार्यालय के समक्ष दो घंटे तक घुमाया. तख्ती पर युवती का […]
विज्ञापन
चाईबासा : मोबाइल चोरी के आरोप में गुरुवार को चाईबासा शहर से सटे सुफलसाई में 15 से 20 लोगों ने एक युवती की पिटाई के बाद आधा सिर मुंडवाकर जूते की माला व गले में चोर होने की तख्ती लटका कर गांव व आयुक्त कार्यालय के समक्ष दो घंटे तक घुमाया.
तख्ती पर युवती का नाम, मैं चोर हूं और गांव का नाम नाकाहासा लिखा था. इस मामले में पुलिस ने सुफलसाई गांव के रौशन बानरा (इसका मोबाइल चोरी हुआ था) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सुजीत व राजेश को नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद से पीड़ित युवती का भी पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस उसके गांव व अन्य जगहों पर तलाश कर चुकी है.
बस स्टैंड से युवती को उठाकर ले गये गांव
गिरफ्तार रौशन ने बताया कि उसे युवती व उसके गैंग पर मोबाइल चोरी का शक था. वे मोबाइल व बाइक चोरी करते हैं. उसने युवती का मुंडन कर घुमाने की बात मानी. उसने बताया कि तीन दिन पहले उसका मोबाइल चोरी हो गया. उस नंबर पर फोन करने पर किसी युवती ने उठाया. युवती का कहना था कि मोबाइल उसके दोस्त का है.
उसने बताया कि गुरुवार की सुबह वह बस से चक्रधरपुर से चाईबासा आ रही है, वह मिलकर देख ले, अगर मोबाइल उसका है तो वह दे देगी. रौशन अपने साथियों के साथ सुबह करीब सात बजे चाईबासा बस स्टैंड पहुंचा. यहां युवती को पकड़कर सजा देने की योजना बनायी. वे सभी युवती को उठाकर सुफलसाई ले गये. यहां युवती से मोबाइल चोरी की बात कबूल कराने के लिये रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की. युवती से उसके साथियों का नाम पूछा. कुछ नहीं बताने पर पिटाई के साथ अमानवीय व्यवहार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




