Jharkhand : सिर मुंडवाकर युवती को जूते की माला पहनायी

Updated at : 10 May 2018 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : सिर मुंडवाकर युवती को जूते की माला पहनायी

चाईबासा : झारखंड में मोबाइल की चोरी करते पकड़े जाने पर एक युवती का सिर मुंडवाकर उसे जूते की माला पहनायी गयी और पूरे इलाके में घुमाया गया. मामला पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा का है. चाईबासा के सुफलसाई स्थित कमिश्नर ऑफिस के पीछे एक युवती मोबाइल चोरी करते पकड़ीगयी थी. लोगों ने एक […]

विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड में मोबाइल की चोरी करते पकड़े जाने पर एक युवती का सिर मुंडवाकर उसे जूते की माला पहनायी गयी और पूरे इलाके में घुमाया गया. मामला पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा का है. चाईबासा के सुफलसाई स्थित कमिश्नर ऑफिस के पीछे एक युवती मोबाइल चोरी करते पकड़ीगयी थी. लोगों ने एक तख्ते पर उसकेनाम के साथ-साथ उसके गांव का भी पता लिखा. उस पर यह भी लिखा गया कि वह मोबाइल चोर है. घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे की बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ाया, थाना में समझौता

आयुक्त के कार्यालय के बगल में युवती का सिर मुंडवाकर घुमाने की घटना करीब तीन घंटे तक चलती रही. बताया जाता है कि पांच से सात युवकोंने इस घटना को अंजाम दिया. इन्होंने युवती को पूरे इलाके में घुमाया. इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही. भीड़-भाड़ वाले सरायकेला मोड़ के पास हुई इस घटना की पुलिस को जानकारी देने तक की किसी ने जहमत नहीं उठायी.

इसे भी पढ़ें : मोबाइल चोर गिरफ्तार

सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली.इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. तब तक युवतीऔर आरोपी वहां से जा चुके थे. पुलिस पीड़ित युवती की तलाश कर रही है, ताकि उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola