शादी के अगले दिन पति के साथ जंगल घूमने गयी लड़की को लगी गोली
Updated at : 12 Apr 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी, घायल का टाटा में इलाज जारी चक्रधरपुर/जमशेदपुर : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थानांतर्गत उंचारुंग की एक 17 वर्षीया नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ डोंगरो जंगल में घूमने गयी थी. उसे इलाज के लिए एमजीएम […]
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी, घायल का टाटा में इलाज जारी
चक्रधरपुर/जमशेदपुर : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थानांतर्गत उंचारुंग की एक 17 वर्षीया नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ डोंगरो जंगल में घूमने गयी थी. उसे इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया है. गोली किसने चलाई यह पता नहीं चला है. विवाहिता के पति ने दो अलग-अलग कहानी बतायी है.
मंगलवार को ही शादी के बंधन में बंधी रामदी सोय को नाक के समीप गोली लगी है. उसे लहूलुहान अवस्था में उसका पति माठन पुरती व अन्य ग्रामीण लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम व थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी भी अस्पताल पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद विवाहिता को एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया.
कराईकेला. पूछताछ में बार-बार बयान बदल रहा पति माठन पुरती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




