जुस्को कमांड एरिया में ब्लैक आउट, आती-जाती रही बिजली

जमशेदपुर : जुस्को के कमांड एरिया में बुधवार को बिजली की आंख मिचौनी चलती रही. टाटा पावर की दो यूनिट में गड़बड़ी के कारण बिजली की सप्लाइ बाधित रही और सेंट्रल पूल से भी सप्लाइ में दिक्कत आयी. इस कारण पूरे शहर में रोटेशन के हिसाब से जुस्को ने बिजली दी. सुबह से ही बिजली […]
जमशेदपुर : जुस्को के कमांड एरिया में बुधवार को बिजली की आंख मिचौनी चलती रही. टाटा पावर की दो यूनिट में गड़बड़ी के कारण बिजली की सप्लाइ बाधित रही और सेंट्रल पूल से भी सप्लाइ में दिक्कत आयी. इस कारण पूरे शहर में रोटेशन के हिसाब से जुस्को ने बिजली दी. सुबह से ही बिजली कटौती चालू हो गयी. लेकिन रात में तीन घंटे के ब्लैक आउट ने लोगों को बहुत परेशान किया. रात्रि में 12 से दो बजे, तड़के पांच से छह बजे तक और दोपहर में तीन से पांच और रात में सात से दस बजे तक कई इलाकों में बिजली आती जाती रही. हालांकि, भालुबासा में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक की कटौती का शेड्यूल था. लेकिन सुबह से ही बिजली कट गयी. रात में दो बजे के बाद आपूर्ति में सुधार हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




