रात दो बजे के बाद िबजली आपूर्ति में हुअा सुधार

Updated at : 12 Apr 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
रात दो बजे के बाद िबजली आपूर्ति में हुअा सुधार

कमलपुर में चार दिन, तो कसमार में 24 घंटे से बिजली नहीं जमशेदपुर : पटमदा के कमलपुर गांव में चार दिनों से अौर कसमार में 24 घंटे से ट्रांसफॉर्मर जल जाने की वजह से ब्लैक आउट की स्थिति है. कमलपुर में 7 अप्रैल को अौर कसमार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के दौरान वज्रपात से […]

विज्ञापन

कमलपुर में चार दिन, तो कसमार में 24 घंटे से बिजली नहीं

जमशेदपुर : पटमदा के कमलपुर गांव में चार दिनों से अौर कसमार में 24 घंटे से ट्रांसफॉर्मर जल जाने की वजह से ब्लैक आउट की स्थिति है. कमलपुर में 7 अप्रैल को अौर कसमार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के दौरान वज्रपात से ट्रांसफॉर्मर जल गया था. ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने दोनों फॉल्ट का पता लगाया. साथ ही 63 केवीए अौर 100 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगाने की स्वीकृति बिजली विभाग ने प्रदान कर दी है. बुधवार को दोनों ट्रांसफॉर्मर भेजवाये गये.
जवाहरनगर : वज्रपात से ट्रांसफॉर्मर खराब, 211 घरों में बिजली गुल
वज्रपात से जवाहरनगर रोड नंबर 10 में 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया है. इस कारण 211 घरों में बीते 24 घंटे से बिजली गुल है. इसके कारण मंगलवार अपराह्न तीन बजे से लेकर बुधवार की शाम की भी जलापूर्ति ठप रही. बुधवार शाम 200 केवीए का दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने के बाद देर रात बिजली आपूर्ति शुरू होने की खबर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola