डोमा मिंज ने नप में अनुभव के आधार पर मांगा वोट

Updated at : 10 Apr 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
डोमा मिंज ने नप में अनुभव के आधार पर मांगा वोट

चाईबासा : झामुमो के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी डोमा मिंज ने सोमवार को बांधपाड़ा में डोर टु डोर प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतादाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि वे एक मात्र ऐसे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं, जिसे नगर परिषद के कार्यों का अनुभाव है. वे इससे […]

विज्ञापन

चाईबासा : झामुमो के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी डोमा मिंज ने सोमवार को बांधपाड़ा में डोर टु डोर प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतादाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि वे एक मात्र ऐसे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं, जिसे नगर परिषद के कार्यों का अनुभाव है. वे इससे पहले वार्ड पार्षद रह चुके हैं. वार्ड में अपने कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी भी उन्होंने मतादाताओं को दी.

कहा कि वे पूरे नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए काम करने के उद्देश्य से इस चुनाव में उतरे हैं. गरीब का बेटा होने के कारण उन्हें अनुभव है कि आम आदमी के लिए विकास के मायने व महत्व होता है. इस दौरान उन्होंने जेएमएम के चिह्न पर मतदान करने की अपील की. इस दौरान जेएम के महासचिव सोनाराम देवगम भी उनके साथ अपील करते दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola