श्मशान घाट के शेड निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 10 Apr 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
श्मशान घाट के शेड निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई

मुड़ियादल में शेड की पिलर तोड़े जाने की शिकायत पर थाना प्रभारी ने दी चेतावनी ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों पक्षों में कराया समझौता चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत अंतर्गत मुड़ियादल गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन श्मशान घाट शेड बेवजह तोड़े जाने की थाने में सोमवार कोे शिकायत की. अमित कुमार महतो, गोरांग […]

विज्ञापन

मुड़ियादल में शेड की पिलर तोड़े जाने की शिकायत पर थाना प्रभारी ने दी चेतावनी

ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों पक्षों में कराया समझौता
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत अंतर्गत मुड़ियादल गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन श्मशान घाट शेड बेवजह तोड़े जाने की थाने में सोमवार कोे शिकायत की. अमित कुमार महतो, गोरांग महतो, जगमोहन महतो समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में बताया है कि मुड़ियादल गांव स्थित श्मशान घाट में सरकारी राशि से शेड का निर्माण हो रहा है. शेड निर्माण के लिये 12 पिलर का निर्माण किया गया है. बीते 7 अप्रैल की रात बबलू दोंगो, डेमना दोंगो द्वारा चार पिलर तोड़ दिया गया.
इससे पूर्व एक अप्रैल को छह फीट तक बने 12 पिलर को तोड़ा दिया गया था. शिकायत के बाद थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने मुड़ियादल व आदिवासी टोला के दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर वार्ता की. थाना प्रभारी ने कहा कि सरकार की ओर से बन रही शेड को क्षतिग्रस्त नहीं करें. आम लोगों की सहूलियत के लिए ही शेड का निर्माण हो रहा है. दोनों पक्षों में समझौता के बाद उन्होंने कहा कि शेड निर्माण में बाधा उत्पन्न करने पर अब कानूनी कार्रवाई होगी.
सीटीएसई सेवा से वंचित हो रहे चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलकर्मी
स्कीम शुरू करने का आदेश नहीं : सीएमएस
चक्रधरपुर रेल मंडल के वरीय चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके पाणि ने कहा कि कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम का सीधा फायदा रेलवे के कर्मचारियों व उनके परिवारों को मिल रहा है. निजी अस्पतालों में इलाज करवाना भी आसान हो गया है. इलाज के लिये नकदी व रेलवे अस्पतालों से रेफर करवाने की भी परेशानी नहीं हो रही है. कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम मेट्रोपॉलिटन सिटी के लिये लागू है. यह स्कीम मेट्रोपॉलिटन सिटी में कारगर साबित होने के बाद, दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में लागू हो सकती है. फिलहाल स्कीम शुरू करने का कोई आदेश नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola