त्याग व बलिदान से जवान के व्यक्तित्व में आता है निखार : कमांडेंट
Updated at : 10 Apr 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

197वीं व 174वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया शौर्य दिवस शहीदों का गांव पहुंचकर पुलिस बलों मनाया शौर्य दिवस, श्रद्धांजलि देकर परिवार वालों को दिया सांत्वना चाईबासा : केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल की 197वीं बटालियन के चाईबासा परिसर में सोमवार को शौर्य दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह में कमांडेंट टीएच खान मुख्य अतिथि थे. मौके […]
विज्ञापन
197वीं व 174वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया शौर्य दिवस
शहीदों का गांव पहुंचकर पुलिस बलों मनाया शौर्य दिवस, श्रद्धांजलि देकर परिवार वालों को दिया सांत्वना
चाईबासा : केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल की 197वीं बटालियन के चाईबासा परिसर में सोमवार को शौर्य दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह में कमांडेंट टीएच खान मुख्य अतिथि थे. मौके पर पुलिस बल ने अमर शहीद सिपाही/जीडी लक्ष्मण पुरती का जन्म ग्राम-तोलगोसाई, अमर शहीद लांस नायक केसी बारी के जन्म स्थान कुल्दिया, अमर शहीद लांस नायक/जीडी सलाई कुदादा के जन्म स्थान अकोलाकुट्टी पहुंचकर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
वहीं गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. उन्होंने मौके पर शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. मौके पर टीएच खान ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली. समारोह में बटालियन के डॉ सुधाकर राय, दीपक मणि त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट आशीष कुमार व वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने देश के उन वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.
174 सीआरपीएफ बटालियन ने दी श्रद्धांजलि
सीआरपीएफ की 174वीं बटालियन ने भी सोमवार को शौर्य दिवस मनाया. इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देनेवाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्य क्षेत्र में अपनी जान की परवाह न करते हुए वीरता प्रदर्शित करनेवाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया. कमांडेंट अच्युतानंद ने संबोधित करते हुए कहा कि त्याग और बलिदान से ही जवान के व्यक्तित्व में निखार आता है. इस अवसर पर शहीद जवान मोतीलाल पुरती के गांव उलीहातु और शहीद फूलसिंह देवगम के गांव डोगार्धा जाकर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया.
चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित
शौर्य दिवस पर बटालियन की ओर से जिला स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला तथा राष्ट्रीय एकता में विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आये विद्यार्थियों को कमांडेंट अच्युतानंद ने शील्ड वह प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस मौके पर शौर्य दिवस पर आधारित एक लघु फिल्म दिया गया. कार्यक्रम में बटालियन के सभी अधिकारी व जवान उपस्थित थे.
सीआरपीएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सेना को दिया था मुंहतोड़ जवाब: कमांडेंट
नक्सल प्रभावित लिपुंगा में हुई ग्रामसभा, उठे ज्वलंत मुद्दे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




