युवक ने नदी में कूद किया आत्महत्या का प्रयास
Updated at : 27 Mar 2018 2:56 AM (IST)
विज्ञापन

कोयल नदी के पुल से कूदा बड़पोस गांव निवासी पंचू कोड़ा मनोहरपुर : संत अगस्तीन कॉलेज के समीप स्थित कोयल नदी के पुल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि उसकी जान बच गयी है. घायल युवक का इलाज मनोहरपुर सीएचसी में किया जा रहा है. घटना सोमवार की सुबह 9 बजे […]
विज्ञापन
कोयल नदी के पुल से कूदा बड़पोस गांव निवासी पंचू कोड़ा
मनोहरपुर : संत अगस्तीन कॉलेज के समीप स्थित कोयल नदी के पुल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि उसकी जान बच गयी है. घायल युवक का इलाज मनोहरपुर सीएचसी में किया जा रहा है. घटना सोमवार की सुबह 9 बजे की है. मनोहरपुर थाना के बड़पोस गांव निवासी पंचू कोड़ा (30) इस प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बावत पंचू ने बताया कि एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में कुछ अज्ञात लोग उसे बैठाकर ले जा रहे थे.
वह अपनी जान बचाने के लिए बोलेरो का दरवाजा खोल पुल से नीचे कूद गया. जिससे उसके कमर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सीएचसी लाया गया. मनोहरपुर पुलिस सीएचसी पहुंचकर युवक से पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है. वहीं ग्रामीणों के मुताबिक पंचू बारंगा समेत कई गांवों में साइकिल, भेड़-बकरियां, मोबाइल आदि की चोरी कर चुका है. संभावना जतायी जा रही है कि सोमवार की सुबह वह बारंगा गांव के किसी व्यक्ति को देख लिया होगा, पकड़े जाने के भय से उसने पुल से छलांग लगा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




